Skip to main content

यूपी के पांच सौ से ज्यादा एक्टिव कोरोना केस वाले जिलों में हर रोज रात आठ बजे से लगेगी पाबंदी, देखें लिस्ट

 

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को थामने के लिए यूपी सरकार अब राज्य ने 500 से अधिक सक्रिय केस वाले जिलों में रोजाना रात 08 बजे से अगले दिन सुबह 07 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।


कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यह निर्णय लिया। सर्तकता और सख्‍ती को बढ़ाते हुए उन्होंने प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी तौर पर लागू करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली से आ रहे प्रवासी लोगों की सहूलियत और सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध करने के आदेश भी दिए गए हैं। योगी ने अधिकारियों को सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरते जाने का आदेश देते हुए इन सभी प्रवासी कामगार व श्रमिक जनों के लिए सभी तरह की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए कहा है। प्रदेश में आ रहे सभी प्रवासी और श्रमिक जनों की कोरोना जांच, उपचार, परिवहन सुविधा समेत खाने पीने की उचित व्‍यवस्‍था करने के आदेश सीएम ने दिए हैं। सीएम ने गृह विभाग और परिवहन विभाग को समन्वय बनाकर आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

नोडल अधिकारी तैनात होंगे :  

सीएम ने प्रदेश में बेड की संख्‍या को बढ़ाने और राजधानी लखनऊ के सभी अस्‍पतालों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। लखनऊ के केजीएमयू, बलरामपुर, एरा, टीएस मिश्रा, इंटीग्रल, हिन्द तथा मेयो मेडिकल कॉलेज को पूरी क्षमता के साथ डेडिकेटेड कोविड अस्‍पताल के रूप में क्रियाशील रखने के निर्देश भी दिए हैं। वर्तमान समय में 4500 से अधिक बेड लखनऊ में उपलब्ध हैं इन बेडो की क्षमता को निरंतर बढ़ाते हुए नए अस्पतालों को एल-2 और एल-3 श्रेणी में जोड़कर बेड की संख्‍या का विस्‍तार किया जाएगा।


पिछले 24 घण्टों में कोरोना संक्रमण के टाप टेन जिले
जिला                    नए मामले         मौतें
लखनऊ                  5014                        19
प्रयागराज                  2175                        13
कानपुर नगर               1740                       28
वाराणसी                    1637                        7
मेरठ                          1287                       0
बरेली                          913                        2
मुरादाबाद                     864                        4
गोरखपुर                       747                       2
गौतमबुद्धनगर                640                       1
आगरा                         605                       1

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Noida Sex Racket : स्पा में 14 युवतियों के साथ ऐसे हाल में थे सात पुरुष, आपत्तिजनक सामान मिलने पर हुआ ये खुलासा

Noida Sex Racket : नोएडा सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के निर्वाणा स्पा एंड सैलून में पुलिस की टीम ने गुरुवार रात छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार का खुलासा करने के बाद बड़ी बात कही है. पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के दो संचालकों गुफरान खान और अखिलेश और 7 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही वहां काम करने वाली 14 लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है. मौके से काफी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं. गिरफ्तार संचालक, महिला मैनेजर समेत 10 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया. जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम ने हिरासत में ली गईं 13 युवतियों को महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया है. पुलिस अब उन सफेदपोश लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है जिनकी शह पर देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात शॉप्रिक्स मॉल के प्रथम तल पर चल रहे निर्वाणा स्पा एंड सैलून में दबिश दी थी. यहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार होने की बात सामने आई थी. बता दें कि नोएडा में चल रहे स्पा सेंटर सेक्स रैकेट क...

कोरोना का कहर : बैंकों का समय बदला, कल से ग्राहकों के लिए 4 घंटे खुलेगा बैंक, जानें टाइमिंग

  कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को राज्‍य स्‍तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। इसके बाद बैंकों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया। 22 अप्रैल से प्रदेश भर में बैंकों का समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ही रहेगा। यानि रोजाना चार घंटे के लिए ही ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया हो सकेगी। यह आदेश 22 अप्रैल से 15 मई तक प्रभावी रहेगा। यदि जरूरत पड़ी तो आदेश को आगे भी जारी रखा जाएगा। राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी के समन्वयक बृजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक के बैंकिंग कार्यकाल के दौरान अभी सिर्फ चार प्रकार की सेवाएं ही मुहैया होंगी। इसके तहत नगद जमा, नगद निकासी, चेकों की क्लीयरिंग, रेमिटेंस और सरकारी लेनदेन ही होंगे। शाम चार बजे बैंक बंद हो जाएगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए बैंकों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों से ही काम लिया जाएगा। व्यवस्था रोटेशनल मोड में रहेगी। आपको बता दें कि यूपी में कोरोना का कहर जारी ह...