Noida Sex Racket : स्पा में 14 युवतियों के साथ ऐसे हाल में थे सात पुरुष, आपत्तिजनक सामान मिलने पर हुआ ये खुलासा
Noida Sex Racket : नोएडा सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के निर्वाणा स्पा एंड सैलून में पुलिस की टीम ने गुरुवार रात छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार का खुलासा करने के बाद बड़ी बात कही है. पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के दो संचालकों गुफरान खान और अखिलेश और 7 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही वहां काम करने वाली 14 लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है. मौके से काफी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं. गिरफ्तार संचालक, महिला मैनेजर समेत 10 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया. जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम ने हिरासत में ली गईं 13 युवतियों को महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया है. पुलिस अब उन सफेदपोश लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है जिनकी शह पर देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात शॉप्रिक्स मॉल के प्रथम तल पर चल रहे निर्वाणा स्पा एंड सैलून में दबिश दी थी. यहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार होने की बात सामने आई थी. बता दें कि नोएडा में चल रहे स्पा सेंटर सेक्स रैकेट क...